दस्तावेज पढ़ें · 22 फरवरी 1973

शादी से पहले तय तीन उसूल

किसी उसूल को चुनें। मूल कार्ड के साथ रिपोर्ट में दर्ज उसका साफ पाठ और संदर्भ पढ़ें।

नीतीश कुमार और मंजू कुमारी की शादी का दोबारा छपा मूल कार्ड
दोबारा छपा शादी का कार्ड। मूल प्रति में दहेज और उपहार न लेने की घोषणा दर्ज है। तस्वीर: दैनिक भास्कर
03

तिलक के ₹22 हजार भी ठुकराए

कार्ड बंटने के बाद नीतीश को तिलक में ₹22 हजार तय होने का पता चला। उन्होंने पैसे लेने से इनकार किया और नया कार्ड छपवाया। उस पर विवाह को तिलक, दहेज और शोषण वाली कुप्रथाओं से मुक्त बताया गया।

दस्तावेज / रिपोर्ट में प्रमाण

नए कार्ड पर यह भी दर्ज था: पुष्प-माला और आशीर्वचन के अतिरिक्त किसी उपहार का आदान-प्रदान नहीं होगा।